नयी दिल्ली। ‘बॉयज लॉकर रूम’ मामले की कड़ी आलोचनाओं के बीच इंस्टाग्राम ने अपने मंच से अव्यस्क लड़कियों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री मंगलवार को हटा ली। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने सोमवार को इस मामले में इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। दरअसल यह मामला इंस्टाग्राम पर चल रहे एक चैट समूह ‘बॉयज लॉकर रूम’ से जुड़ा है। इस समूह में शामिल किशोर बच्चे लड़कियों के बारे में अश्लील और आपत्तिजनक बातें कर रहे थे। समूह के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद इसे लेकर कड़ी आलोचना होने लगी जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। इंस्टाग्राम ने एक बयान में कहा कि वह इस तरह के मामलों को काफी गंभीरता से लेता है। उसके उपयोक्ता मंच पर खुद को ‘सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से’ प्रस्तुत कर सकें, यह सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
राहुल संग संवाद में बोले अभिजीत बनर्जी, लोगों के हाथ में पैसे देने से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था
इंस्टाग्राम फेसबुक के स्वामित्व वाली तस्वीरें और वीडियो साझा करने की सोशल मीडिया एप है। दिल्ली महिला आयोग ने सोशल मीडिया मंच पर ‘अव्यस्क लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट’ करने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। आयोग ने इस बारे में सोमवार को इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम किसी भी तरह की यौन हिंसा को बढ़ावा देने या किसी का भी विशेषकर महिलाओें और युवाओं का उत्पीड़न करने वाले व्यवहार का समर्थन नहीं करते हैं। जो भी सामग्री हमारे सामुदायिक मानकों का उल्लंघन करती है, हम उस पर कार्रवाई करते हैं और हम इसके प्रति सजग हैं।’’ कंपनी ने कहा कि आपत्तिजनक सामग्री उसके सामुदायायिक मानकों का उल्लंघन है और इसे हटा लिया गया है। उसने आयोग का नोटिस मिलने से पहले ही मामले पर कार्रवाई कर ली थी। दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने भी इस मामले में इंस्टाग्राम से ‘बॉयज लॉकर समूह’ से जुड़े सदस्यों की जानकारी मांगी है।
National
स्कूली बच्चे सामूहिक दुष्कर्म की करते थे प्लानिंग, जानिए क्या है बॉयज लॉकर रूम
By
RajneetiPlus Desk

More in National
National
पीएम मोदी ने सभी NDA सांसदों को अपने आवास पर दिया रात्रि भोज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों...
National
चुनाव आयोग ने यूपी समेत 6 राज्यों में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई, जानें कौन-कौन राज्य शामिल
निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष...
National
अमित शाह का राहुल पर प्रहार: कांग्रेस की हार की वजह मतदाता सूची नहीं, आपका नेतृत्व है
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)...
National
वोट चोरी का मुद्दा अहम, हमने हरियाणा-कर्नाटक में गड़बड़ी साबित की, चुनाव सुधार पर बोले राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ‘वोट चोरी’ को ‘‘सबसे बड़ा राष्ट्र विरोधी...
National
Vande Mataram Controversy: पीएम मोदी ने लिया जिन्ना-नेहरू का नाम, प्रियंका गांधी बोलीं- देश का ध्यान भटकाया जा रहा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस...
Must Read
Politics
कांग्रेस ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर रविवार को रामलीला मैदान में करेगी रैली
Bihar
नीतीश ने नए विभागों के कार्यभार मंत्रियों के बीच आवंटित किए, नागरिक उड्डयन विभाग अपने पास रखा
National
पीएम मोदी ने सभी NDA सांसदों को अपने आवास पर दिया रात्रि भोज
Politics
दस हजार रुपए और साइकिल नहीं, बेटियों को बराबरी का हक चाहिए: रोहिणी आचार्य
Bihar
सीएम नीतीश कुमार ने नवादा में विकास योजनाओं का लिया जायजा, फुलवरिया जलाशय में फ्लोटिंग सौर ऊर्जा संयंत्र का किया निरीक्षण