नयी दिल्ली। ‘बॉयज लॉकर रूम’ मामले की कड़ी आलोचनाओं के बीच इंस्टाग्राम ने अपने मंच से अव्यस्क लड़कियों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री मंगलवार को हटा ली। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने सोमवार को इस मामले में इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। दरअसल यह मामला इंस्टाग्राम पर चल रहे एक चैट समूह ‘बॉयज लॉकर रूम’ से जुड़ा है। इस समूह में शामिल किशोर बच्चे लड़कियों के बारे में अश्लील और आपत्तिजनक बातें कर रहे थे। समूह के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद इसे लेकर कड़ी आलोचना होने लगी जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। इंस्टाग्राम ने एक बयान में कहा कि वह इस तरह के मामलों को काफी गंभीरता से लेता है। उसके उपयोक्ता मंच पर खुद को ‘सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से’ प्रस्तुत कर सकें, यह सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
राहुल संग संवाद में बोले अभिजीत बनर्जी, लोगों के हाथ में पैसे देने से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था
इंस्टाग्राम फेसबुक के स्वामित्व वाली तस्वीरें और वीडियो साझा करने की सोशल मीडिया एप है। दिल्ली महिला आयोग ने सोशल मीडिया मंच पर ‘अव्यस्क लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट’ करने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। आयोग ने इस बारे में सोमवार को इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम किसी भी तरह की यौन हिंसा को बढ़ावा देने या किसी का भी विशेषकर महिलाओें और युवाओं का उत्पीड़न करने वाले व्यवहार का समर्थन नहीं करते हैं। जो भी सामग्री हमारे सामुदायिक मानकों का उल्लंघन करती है, हम उस पर कार्रवाई करते हैं और हम इसके प्रति सजग हैं।’’ कंपनी ने कहा कि आपत्तिजनक सामग्री उसके सामुदायायिक मानकों का उल्लंघन है और इसे हटा लिया गया है। उसने आयोग का नोटिस मिलने से पहले ही मामले पर कार्रवाई कर ली थी। दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने भी इस मामले में इंस्टाग्राम से ‘बॉयज लॉकर समूह’ से जुड़े सदस्यों की जानकारी मांगी है।
National
स्कूली बच्चे सामूहिक दुष्कर्म की करते थे प्लानिंग, जानिए क्या है बॉयज लॉकर रूम
By
RajneetiPlus Desk

More in National
National
नीतीश के राज्यसभा वाले फैसले पर मीटिंग में रो पड़े कई JDU नेता, बिहार सीएम बोले- मैं हूं न
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुक्रवार को...
National
निर्वाचन आयोग ने भाजपा की मदद के लिए बंगाल में लाखों मतदाताओं के नाम हटा दिए: तृणमूल का आरोप
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) पर आरोप लगाया कि उसने 2026 के पश्चिम...
National
हिजाब विवाद के बीच मोदी-शाह से मिले नीतीश, सम्राट भी थे साथ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात...
National
दिल्ली की अदालत ने मामले दूसरे न्यायालय में स्थानांतरित करने की राबड़ी देवी की याचिका खारिज की
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की उस याचिका...
National
निर्वाचन आयोग ने बंगाल में मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की, एसआईआर में 58 लाख से अधिक नाम हटाए
निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा...
Must Read
Business
रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच लगा महंगाई का झटका
International
Nepal Election Results 2026: बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर
National
नीतीश के राज्यसभा वाले फैसले पर मीटिंग में रो पड़े कई JDU नेता, बिहार सीएम बोले- मैं हूं न
Bihar
क्या हुई निशांत कुमार की जदयू नेताओं से संजय झा के आवास पर बात?
Politics
समाजवादी पार्टी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी: अखिलेश यादव