Connect with us

झारखंड मंत्री ने नकाब विवाद के बाद बिहार की डॉक्टर को नौकरी और फ्लैट की पेशकश की

jharkhand

Politics

झारखंड मंत्री ने नकाब विवाद के बाद बिहार की डॉक्टर को नौकरी और फ्लैट की पेशकश की

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शनिवार को कहा कि नियुक्तिपत्र बांटे जाने के दौरान हुए नकाब विवाद के बाद उन्होंने बिहार की एक महिला डॉक्टर को तीन लाख रुपये महीने का वेतन, सरकारी फ्लैट और मनचाही तैनाती वाली नौकरी की पेशकश की है। अंसारी ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महिला का नकाब हटाकर नकाब और मुस्लिम समुदाय को अपमानित करने की कोशिश की। उन्होंने जामताड़ा में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने उस महिला डॉक्टर को झारखंड बुलाया है और उन्हें तीन लाख रुपये महीने का वेतन, एक फ्लैट, मनचाही तैनाती और पूरी सुरक्षा के साथ नौकरी की पेशकश की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह एक डॉक्टर और एक महिला को अपमानित किया गया और उनके नाकाब को खींचकर अभद्र व्यवहार किया गया, वह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि यह इंसान की गरिमा, सम्मान और स्वयं संविधान पर सीधा हमला है।’’ यह घटना सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई, जब आयुष डॉक्टर अपनी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए एकत्रित हुए थे। घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया जिससे राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया। जब महिला अपनी नियुक्ति पत्र लेने आयी, तब कुमार ने उसका नाकाब देखा, पूछा यह क्या है? और फिर उसका नकाब हटा दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस बीच, एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इस घटना के सिलसिले में कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद मुरतजा आलम ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को इतकी थाने में यह शिकायत दर्ज करायी। इतकी थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह शिकायत एक वीडियो के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें कुमार कथित तौर पर महिला डॉक्टर का नाकाब हटाते हुए दिख रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in Politics

To Top