Connect with us

असम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बारदोलोई की प्रतिमा का अनावरण किया

Modi

Politics

असम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बारदोलोई की प्रतिमा का अनावरण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई के नाम पर बने हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के बाहर स्थापित की गई उनकी 80 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। बोरदोलोई की प्रतिमा प्रसिद्ध कलाकार राम सुतार ने बनाई थी, जिनका बुधवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया। सुतार ने ही मुगलों को हराने वाले प्रसिद्ध अहोम जनरल लचित बोड़फूकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा बनाई थी, जिसका मार्च 2024 में मोदी ने ही अनावरण किया था। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने कांग्रेस नेता रहे गोपीनाथ बारदोलोई को भारत रत्न से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की असम यात्रा पर गुवाहाटी पहुंचे। वह असम में करीब 15,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके कैबिनेट सहयोगियों, गुवाहाटी के महापौर मृगेन शरणिया और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Continue Reading
You may also like...

More in Politics

To Top