Connect with us

कमजोर होगा तूफान निसर्ग, मुंबई में विमान सेवाएं शुरू

National

कमजोर होगा तूफान निसर्ग, मुंबई में विमान सेवाएं शुरू

नयी दिल्ली। तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तट से टकरा गया। मौसम विभाग के मुताबित कुछ ही देर में यह तूफान कमजोर पड़ने लगेगा। सात बजे तक रद्द की गई मुंबई की उड़ाने एक बार फिर से शुरू कर दी गई हैं। चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे आरंभ हो गई थी। चक्रवात मुंबई से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलीबाग से करीब 40 किलोमीटर दूर है।

अंकित शर्मा मर्डर केस: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, कहा- गहरी साजिश के तहत बनाया गया निशाना

आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘बादल का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, खासकर रायगढ़ जिले से होकर गुजर रहा है। यह आगामी तीन घंटे में मुंबई और ठाणे जिलों में पहुंचेगा।’’ उन्होंने बताया कि चक्रवात के कारण इस समय 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

 

More in National

To Top