Connect with us

BJP Manifesto 2024: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जानिए किन मुद्दों पर रहा फोकस

Politics

BJP Manifesto 2024: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जानिए किन मुद्दों पर रहा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की गरिमामयी उपस्थिति व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में लोकसभा चुनाव 2024 के संकल्प पत्र का विमोचन किया गया। भारतीय जनता पार्टी GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है। आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है। आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती भी है। ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है। मैं आप सभी को, सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

भाजपा घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों से की गई सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया। मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने की तरह शुद्ध है, भाजपा का घोषणापत्र दुनिया के लिए स्वर्ण मानक की तरह है। जब मोदी जी के नेतृत्व में हम 2014 का चुनाव लड़ने जा रहे थे, उस समय, मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था और डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष थे। मोदी जी के आग्रह को ध्यान में रखते हुए पार्टी का जो संकल्प पत्र तैयार किया गया था, उसमें इस बात का ध्यान रखा गया था कि जो भी संकल्प हम देश के सामने रखें, उसे हम निश्चित रूप से पूरा करें।

More in Politics

To Top