Connect with us

अमित शाह को एम्स से मिली छुट्टी

National

अमित शाह को एम्स से मिली छुट्टी

हाल में कोविड-19 संक्रमण से उबरे और संपूर्ण चिकित्सा जांच के लिए एम्स में भर्ती हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार शाम छुट्टी दे दी गयी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। वह 12 सितंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हुए थे। एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। इससे पहले दिन में शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गुजरात में अपने निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। शाह (55) ने दो अगस्त को ट्विटर पर कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। वह उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे और ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी। शाह 18 अगस्त को कोविड-19 के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती हुए थे और ठीक होने के बाद उन्हें 30 अगस्त को छुट्टी दे दी गयी थी। एम्स में 12 सितंबर को उनके भर्ती होने के बाद अस्पताल ने एक बयान में कहा था, ‘‘छुट्टी के समय दिए गए परामर्श के तहत अब वह संसद सत्र के पहले संपूर्ण जांच के वास्ते एक-दो दिनों के लिए भर्ती हुए हैं। ’’ संसद का मानसून सत्र चल रहा है।

More in National

To Top