Connect with us

कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

National

कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम नहीं है। विक्रमादित्य सिंह अक्टूबर 2018 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।” विक्रमादित्य, कर्ण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र और जम्मू कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के पौत्र हैं। वह 2015 में पीडीपी में शामिल हुए थे और अक्टूबर 2017 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

More in National

To Top