Connect with us

पूर्व सपा नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का निधन

National

पूर्व सपा नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का निधन

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। सिंह का 2011 में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और वह लंबे समय से बीमार थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “वरिष्ठ नेता और सांसद अमर सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।” दिन की शुरुआत में पूर्व सपा नेता सिंह ने ट्विटर पर संदेश लिखकर बाल गंगाधर तिलक की सौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और लोगों को ईद की बधाई दी थी। अमर सिंह को व्यापार जगत और फिल्म उद्योग की बड़ी हस्तियों से संपर्क रखने के लिए भी जाना जाता था।

कोविड-19 वैक्सीन बनाने के चरण में भारत

रक्षा मंत्री ने सिंह के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि अमर सिंह बड़े ही ऊर्जावान और हंसमुख व्यक्ति थे और सभी राजनीतिक दलों में उनके मित्र थे। ‘नोट के बदले वोट’ के कथित घोटाले में भी अमर सिंह का नाम आया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उन्हें कुछ साल पहले समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। मैं दुख के इस क्षण में उनकी शोकाकुल पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

More in National

To Top